गाड़ी में लगी अचानक आग और गाड़ी जलकर राख

[object Promise]

पीलीभीत l अमरिया क्षेत्र के गांव सरेनी तुरकुनिया के घेरा शरीफ मे  हजरत हाफिज हसन मियां के उर्स के मौके पर आज बरेली के नबाबगंज से कुछ जायरीन स्कार्पियो गाड़ी से आये थे गाड़ी दरगाह के पास रोड पर खड़ी करके मजार पर हाजरी देने चले गए तभी गाड़ी में अचानक आग लग गयी । गाड़ी धू धू कर जलने लगी लेकिन सारी पब्लिक देखती रही किसी की भी हिम्मत आग बुझाने की नही पड़ी पुलिस भी मौके पर मौजूद थी lगाड़ी लगभग एक घंटे जलती रही ना ही अग्निशमन की गाड़ी बहां पहुंची । न ही पुलिस ने कोई दिलचस्पी दिखाई । ये है प्रशासन की उदासीनता मौके पर पुलिस होते हुए भी किसी ने कोई जागरूकता नही दिखाई । बल्कि तमाशा देखती रही ।

घेरा शरीफ के उर्स में देश के कोने कोने से जायरीन आते हैं । उर्स के मौके पर बहुत ही भीड़ रहती है । जिससे चारो ओर रोडों पर जाम लगी रहती है जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है । लेकिन पुलिस प्रशासन कहीं पर भी अपनी भूमिका नही निभाता है । दरगाह पर जाने से पहले एक पुल पड़ता है जिसपर जाम लगा ही रहता है लोगों को पुल को पार करने में घंटो लग जाते हैं । लेकिन पुलिस बहां पर जाकर देखती भी नही है।जिससे जाम के समय लोगों में झगड़े भी होने लगते हैं । ऐसे ही एक मामूली सा झगड़ा भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकता है । लेकिन पुलिस प्रशासन को इस कि कोई सुध नही l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *