मोहित गुप्ता
मुसाफिरखाना(अमेठी)। विकास खंड के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर बिगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गणेश-लक्ष्मी पूजा महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। पांच दिन तक चलने वाले महोत्सव में क्षेत्र के लोगों ने माता लक्ष्मी गणेश सहित अन्य देवी प्रतिमाओ का दर्शन किया,सोमवार को माँ हिंगलाज धाम के पुजारी पं शेष राम मिश्र ने बैदिक मंत्रोचारण के उदबोधन के साथ बिधि बिधान पूर्बक हवन पूजन कराया।
हवन पूजन के बाद भक्तो ने शोभायात्रा निकाली,इसके बाद समिति की तरफ से छोले पूड़ी केले आदि का का बितरण चौराहे पर किया गया।देर रात शोभायात्रा, गाजे बाजे के साथ निजामुद्दीनपुर गांव स्तिथि गोमती घाट पहुँची, जहाँ श्राद्धलुओ ने बिसर्जन पूर्व लक्ष्मी गणेश की आरती उतारी और प्रतिमा को विसर्जित किया।
इस मौके पर संजय गुप्ता,हर्ष यादव,मोहित गुप्ता,अजीत यादव शुभम,शिवम,सर्वेश,विनीत,आकाश,विकास,मनोज,राजेन्द्र गुप्ता,राहुल,रोहित,धीरेन्द्र,डॉ रिपन,डॉ प्रदीप,रामभवन यादव,रामसरन,सुनील,बिजय,रामधीरज आदि सम्मिलित रहे।
Leave a Reply