गाजीपुरः रोजगार मेले में सीएम के भाषण के बीच युवाओं ने जमकर मचाया उत्पात

[object Promise]

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजीपुर के स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का उद्घाटन करने पहुंचे। मेले में रोजगार की चाह में पहुंचे युवाओं ने कुर्सियों को फेंकना व तोड़ना शुरू कर दिया। सीएम के भाषण के दौरान शरारती तत्व लगातार हूटिंग करते रहे।

सीएम योगी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह गाजीपुर का सौभाग्य है कि रोजगार आपके घर आया है। अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले इसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्कील डेवेलपमेंट, कौशल विकास, स्टार्टप आदि योजना चलाई जा रही है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

आज गाजीपुर में आयोजित वृहद रोगजार मेला भी इसी का परिणाम है। यहां के युवाओं में काफी उर्जा दिख रही है। इसी ऊर्जा का सकारात्मक सही जगह देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार अनेक योजनाएं चलाकर एक मंच देकर देश के युवाओं को स्वावलंबी बनने के लिए कदम आगे बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और उनकी पूरी टीम को इस रोजगार मेले के लिए साधुवाद देता हूं।

मुझे उम्मीद है कि इससे जिले के हजारों युवाओं के घर खुशहाली आएगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्षों में एक लाख लोगों को सरकारी सेवाएं दी है। शीघ्र ही डेढ़ लाख और नौकरी देने वाले हैं। तमाम विभागों के खाली पदों को युद्ध स्तर पर भरा जा रहा है। वहीं सीएम योगी के संबोधन के दौरान अव्यवस्था के कारण कुछ युवा उग्र हो गए और थोड़ी देर के लिए भगदड़ जैसा माहौल हो गया। कुछ ही देर में कुर्सी पर लगे कपड़े नोचने व फेंकने लगे।

[object Promise]
DJL¦FFªFe´F¼S : SFZªF¦FFS ¸FZ»FF ¸FZÔ ´FW¼Ô¨FZ ¶FZSFZªF¦FFSÜ

योगी शरारती तत्वों के उपद्रव को देख मुश्किल से पांच मिनट का भाषण देकर वहां से निकल लिए। किसी तरह से मुख्यमंत्री के हाथों से आयोजकों ने दो लोगों को नियुक्ति पत्र दिलाने के साथ कार्यक्रम समाप्त कराया। भाषण समाप्त होते ही कुछ शरारती युवाओं ने मंच की तरफ गमछा फेंका जिससे स्थिति और भी खराब होने लगी। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच से उतरकर अपने वाहन के पास पहुंचे, युवा कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टालों को तोड़कर पंडाल से बाहर निकल गए।

यह उत्पात देख रहे सुरक्षा की कमान संभाल रहे पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने हुए थे। इसके पहले सीएम योगी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर उतरा। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विधायक संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल तथा मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। सीएम ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। वह जिले में 29 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने विकास भवन में अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें कई अधिकारियों को लापरवाही के लिए फटकार लगाई। इसके बाद सीएम कासिमाबाद क्षेत्र के लिए निकले। वहां पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, वहीं अफसर व कर्मचारी सीएम के दौरे से हांफते नजर आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *