[object Promise]
18 भूमिहीन गरीबों को डीएम ने दिये आवास।
अधिकारी अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील होकर करें दायित्वों का निर्वहन-डीएम।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।।जनपद के गांवों का अब चहुमुखी विकास होगा। अधिकारी गांव-गांव जाकर अपनी-अपनी कार्य योजना को अमली जामा पहनायेंगे। जिसकी शुरूआत आज ब्लाक कूरेभार के अति पिछड़ा ग्राम इटकौली से जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने किया।
शासन की मंशा के अनुरूप अति पिछड़े गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने ब्लाक कूरेभार स्थित ग्राम इटकौली का चयन कर योजना की शुरूआत की। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जू0हा0 स्कूल इटकौली में विकास से सम्बन्धित अधिकारियों एवं ग्रामीणों के मध्य एक ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बिन्दुवार विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
Leave a Reply