[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना कुशीनगर : यूं तो भाजपा के कुशीनगर के सांसद गत वर्ष अपने ही निजी व व्यक्तिगत जीवन को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बने रहे लेकिन अभी हाल ही में गांधी जयंती के अवसर पर जिले के मोतीचक ब्लाक के विजयपुर चौराहा पर स्वच्छता कार्यक्रम के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्या शरीक हुए सांसद ने तो खुद को गायक बताकर गायक कलाकारों से गांधी के प्रति गाना न गवाकर महुआ टीवी के नहले पे दहला के उप विजेता सिंगर विकास को मंच पर देख सूफी गाना गाने की फरमाइश तक कर डाली,ऐसे में सिंगर विकास ने भी सांसद जी के इस फरमाइश को पूरा करते हुए बड़े ही निराले अंदाज में … हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह …. सांसद जी को परोस दिया,इन सब के बीच जब तक सांसद इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद रहे वह गायक कलाकारों से भाजपा समर्पित व अपनी ही फरमाइश के गीतों को सुनना पसंद समझा | हालांकि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए अन्य कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की जा रही नृत्य व गीत को बेहतर ना समझ कर सांसद जी लगभग 2 घंटे के बाद चलते बने | उधर इसी कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा के मीडिया प्रमुख संतोष सिंह के देखरेख में चल रहे गांधी जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा स्वच्छता के प्रति रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया |
इस दौरान पुनः दोबारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर शरीक हुए महुआ टीवी के नहले पे दहला के उप विजेता सिंगर विकास ने जब मंच पर माइक संभाली तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा मास्टर विकास ने ….बीन अटल हिंदुस्तान …का गीत सुना कर दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी, हालांकि इन सब के बीच महिला भजन गायिका शिवानी सिंह ने भी देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दी | उधर सुबह के 11:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कलाकारों में आरा जिला बिहार के निवासी पवन ने भी अपनी मनोहरी गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,जबकि उनके साथ एक और सिंगर वीरसेन सूफी ने भी अपने गीत के माध्यम से लोहा मनवाया |
गौरतलब हो कि 2 अक्टूबर गांधी व शास्त्री के जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिले के मोतीचक ब्लाक के विजयपुर चौराहा पर आयोजित रही एक दिवसीय स्वच्छता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में यहां के वर्तमान सांसद राजेश पांडे उर्फ गुड्डू पांडे शरीक हुए थे |
इस दौरान इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने की जबकि संचालन भाजपा मीडिया प्रमुख संतोष सिंह ने किया | इस अवसर जिला पर पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, ग्राम प्रधान सिधावे,पूर्वी से दयानंद कुशवाहा, ग्राम प्रधान बड़हरा लक्ष्मीपुर जकारी यादव,मनीष,विनीत कुशवाहा ,अरुण यादव,मदन सिंह ,राकेश,राजन,छोटेलाल, अमन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग शामिल रहे |
Leave a Reply