गरीब छात्र की बात सुन भावुक हुईं सीडीओ नेहा जैन-भेंट कर दी अपनी साइकिल

[object Promise]

रिपोर्टर रिहान अली

फिरोजाबाद-जनपद को मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की भावुकता आज उस समय देखने को मिली जब नगला हंसी निवासी वेदकांत पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने उन्हे फोन करके कहा कि उसका स्कूल घर से दूर है और उसे आने जाने मेें असुविधा होती है। वह कक्षा पांच का छात्र है तथा पिता गरीब किसान है ।

सीडीओ ने विभागोें के साथ सरकारी संसाधनों को खंगाला लेकिन कोई शासकीय प्राविधान न मिल सका। उन्होंने इस पर उस छात्र को अपनी साइकिल देने का निर्णय कर लिया । यह वही साइकिल है जिससे कई बार दोपहर में लंच के बाद उन्हे आवास से विकास भवन जाते देखा गया था। विज्ञान प्रदर्शनी स्थल पर बुलाकर उस छात्र को साइकिल भेंट कर दी। इस मौके पर छात्र अत्यंत भावुक हो गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *