गरीबो का हक डकारने वाले कि सम्पति जब्त- योगी आदित्यनाथ

[object Promise]

ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय

45कार्य परियोजनाओ का किया शिलान्यास

देवरिया

महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद में आये प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने ग्राम मेदी पट्टी में नव निर्मित नर्मद्धेश्वर महादेव भगवान मंन्दिर का लोकापर्ण मंत्रोचार के बीच किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न लगभग 45कार्य परियोजनाओ का लोकापर्ण/शिलान्यास किया तथा विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियो में स्वीकृति पत्र व आवासीय योजना की चाभी प्रदान किया।

जनसभा को संबांेधित करते हुये मुख्य मंत्री ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में इतना भव्य मन्दिर बनाया जाना अपने आप में एक मिशाल है। उन्होने कहा कि इस मन्दिर को पयर्टन से जोडने के लिये और भी कार्य प्रस्ताव प्राप्त कर कराये जाने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि महा शिव रात्रि का पर्व लोक मगंलकारी देश वासियो को लिये बने वही देश के दुश्मनो के लिये तांडवकारी बने ऐसी हम सभी को प्रार्थना करनी चाहिये। उन्होने विकास यात्राओ को गिनाते हुये कहा कि किसानो के लिये ऋण मोचन, फसल वीमा योजना, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना,उज्जवला योजना,गरीबो को शौचालय आदि देने का कार्य यह सरकार की है। जिससे गरीबो का सम्बर्धन हो रहा है। आने वाले दिनो में यदि आगे पांॅच वर्ष केन्द्र की यह सरकार रहेगी तो निश्चित रूप से यह देश तेजी से उभरता हुआ अर्थव्यवस्था होगा तथा विश्व के अर्थ व्यवस्था में प्रथम तीन देशो में सम्मलित होगा। उन्होने कहा कि हाल के दिनो में आतंकवादियो पर वायुसेना के जवाज जवानो द्वारा की गयी कार्यवाही भी हमारे देश की मजबूती को दिखाता है। अब सभी नामुमकिन कार्य मुमकिन हो रही है। क्योकि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्रमोदी है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि किसानो गरीबो का हक उनके खाते में शतप्रतिशत भेजने की व्यवस्था केन्द्र सरकार द्वारा बनायी गयी है। जबकि पूर्व में गरीबो का हक अधिकांश हिस्सा बिचैलिये के ही पास रह जाता था । उन्होने चेताते हुये कहा कि गरीबो का हक डकारने वाले कि सम्पति जब्त होगी वही उन्हे जेल की हवा खानी पडेगी। उन्होने मंन्दिर निर्माण की कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि जिस सामुहिक भाव से भव्य मंन्दिर बना है। उसी तरह से गाॅंव का विकास भी सामुहिक भाव से करे। इस अवसर पर मुख्य मंत्री को मंन्दिर के समिति के पदाधिकारियो द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
मुख्य मंत्री के हाथो जिन लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र आदि दिया गया उनमें प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषक राजेन्द्र राय और जय प्रकाश राय,बृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति पत्र लाभार्थी इसराफिल, दिव्यांग जन पेंशन हरी लाल को तथा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बनाये गये आवास की चाभी लाभार्थी द्रोपती देवी,कमला देवी व रमावती देवी एवं स्वयं सहायता समूह के तहत रूक्मिणी देवी व लालती देवी को आजीविका मिशन के तहत स्वीकृति पत्र दिया जा शामिल है। आज मुख्य मंत्री द्वारा 10 कार्य परियोजनाओ का लोकार्पण तथा 35 कार्यो का शिलान्यास किया जाना सम्मिलित है।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने जनसभा को संबोधित करते हुवे कहा कि सरकार विना भेदभाव के योजनाओ को लागू करने का कार्य कर रही है। तथा अनेक कल्याण्कारी तथा किसान हित के लिये योजनाये संचालित की है। उन्होने मुख्य मंत्री के प्रति अपना बहुमूल्य समय देने के लिये कृतज्ञता जतायी। कार्यक्रम का संचालन लखनऊ से आयी डा0 अनिता सहगल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लोक गीत गायक मुन्ना लाल यादव एवं राजू श्रीवास्तव द्वारा स्वागत गीत लोक गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि गण व भारी संख्या में जन समुह उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *