गत तीन सप्ताह से पोस्ट आफिस में नेटवर्क सेवा बाधित होने से सारे काम ठप,प्रमुख प्रतिनिधि स्मृति ईरानी से करेंगे शिकायत

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। मुसाफिरखाना पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों के लापरवाही के चलते बीते तीन सप्ताह से नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त होने के चलते सारी सेवाएं बाधित हैं। जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर से विभागीय लापरवाही के चलते नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त होने के चलते सारे काम दीवानी न्यायालय की रजिस्ट्री, बचत, जमा,मनीआर्डर सहित सारे काम ठप पड़े हुए हैं

पोस्टमास्टर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में जिले के उच्चाधिकारियों को नेटवर्क व्यवस्था ठीक करवाने के लिए कई बार लिखित अवगत कराया गया था लेकिन इसके बाद भी आज तक नेटवर्क सेवा को ठीक नही कराया गया जिससे प्रतिदिन सैकड़ो लोग पोस्ट ऑफिस का चक्कर काटकर घर लौट जाते हैं।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश सिंह”पप्पू” सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर अधिकारियो की लापरवाही के चलते आये दिन नेटवर्क व्यवस्था बाधित होने को ठीक न करने वाले सिस्टम अधिकारी के खिलाफ करेंगे शिकायत।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *