[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : गणतंत्र दिवस की तैयारियों में कुशीनगर पुलिस जुट गया है। 26 जनवरी के समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुलिस लाईन में परेड कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए पुलिस लाईन मे आरआई के देख रेख में सीओ पडरौना नितेश प्रताप सिंह के दृारा परेड का अभ्यास कराया जा रहा है। वही,जिले के पडरौना शहर के स्कूलों में सांस्कृति कार्यक्रम की तैयारियां भी की जा रही हैं। इस संबंध में एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया की रबिन्द्र नगर के पुलिस लाईन मे होने वाले 26 जनवरी को जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है। जिले बिभिन्न स्कुलो के प्रिसिंपल व प्रबन्धक पुलिस लाईन के आरआई से पहले ही संपर्क कर सकते है !
सांस्कृतिक कार्यक्रम मे हिस्सा लेंगी स्कुलो की 100 छात्र,छात्राए
कुशीनगर पुलिस लाईन मे होने वाले गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक समारोह में निजी स्कूलों के करीब100 छात्र-छात्राएं सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा करीब आधा दर्जन स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास की झांकियां समारोह में निकाली जाएंगी !
Leave a Reply