गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों ने किया देशभक्ति गीतों पर नृत्य

[object Promise]

लखनऊ। पूरे देश ने 70वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया वहीं राजधानी के रायबरेली रोड कल्ली पश्चिम स्थित किरणजय विद्या मंदिर इण्टर कालेज में बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

कालेज के प्रबंधक डा0 अजय यादव ने झंडा रोहण किया और बच्चों ने स्कूल परिसर में परेड निकाली । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राम स्वरूप शर्मा, विनोद कुमार यादव भूप चंद यादव, राम पाल यादव, संतोष मौर्या, डा0 राम मनोहर, राम प्रसाद, सुषमा, निर्मल मौजूद रहे।

प्रबंधक डा0 अजय यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश की आजादी में शहीद हुए वीरों का महत्व समझाया और नमन किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *