खून के आंसू रुला रही है केंद्र व राज्य की BJP सरकार: वीके शुक्ला

[object Promise]

रायबरेली। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने के नए रिकॉर्ड बना रहा है, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम लोगों को खून के आंसू रुला रहे हैं, खाद और बीज के बढ़ते दामों से किसानों में हाहाकार है, अपराध का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता में त्राहिमाम मचा हुआ है उक्त उद्गार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला ने बछरावां में कांग्रेस पार्टी के खेतिहर मजदूर किसान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए खेतिहर मजदूर किसान विभाग के अध्यक्ष अवधेश चैधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार से मजदूर, किसान व आम जनता का मोहभंग हो चुका है। लोगों में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा है जुमले बाजो की यह सरकार सभी स्तरों पर फेल हो गई है छुट्टा जानवरों से आम जनता परेशान है। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सतगुरु लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश की जनता के साथ धोखा किया लोगों को सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया।

धरना प्रदर्शन को कांग्रेसी नेता रमेश शुक्ला, साहब शरण, रमाकांत मिश्रा, नागेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पटेल, सत्य सोनी सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया। आवारा पशुओं से निजात, बरसात के कारण बर्बाद हुई फसल का मुआवजा, जलभराव से गिरे मकानों का मुआवजा, गरीबों को राशन कार्ड, डीएपी, यूरिया, डीजल व पेट्रोल के बढ़े दामों को तत्काल घटाए जाने  से संबंधित राज्यपाल को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार ज्ञानचंद को सौंपा गया। खेतिहर मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *