रंजीत कुमार के साथ कैमरामैन रोहित कश्यप
लखनऊ। रामप्रवेश पुत्र स्वर्गीय अगँनू ग्राम नटकुर पोस्ट चंद्रावल का मूल निवासी है । प्रार्थी द्वारा ग्राम नटकुर में 2 बिस्वा प्लाट अनिल श्रीवास्तव अंजनी श्रीवास्तव द्वारा खसरा संख्या 1277 में रजिस्ट्री कराई गई थी । लेकिन पर श्रीमती उषा श्रीवास्तव अपना कब्जा बताती हैं, जिसकी रजिस्ट्री संख्या 1161 क में है जो प्लाट से 1/2 किलोमीटर की दूरी पर है।
प्रार्थी ने चौकी पर सूचना देने के बाद कार्य कराया गया जिस पर चौकी इंचार्ज के आदेश पर यथास्थिति रखने को कहा गया । परंतु श्रीमती उषा श्रीवास्तव उनके भाई हरीश श्रीवास्तव उत्तरी नेवी एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाउंड्री की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी गई ।
रामप्रवेश ने नटकुर चौकी को इस संबंध मे अवगत कराया। चौकी पर फैसला होने के बावजूद उषा देवी उनकी लड़की और लड़के के साथ साइड पर जाकर तोड़फोड़ कर दी और दीवार को गिरा दिया। प्रार्थी ने इस संबंध मे गुहार लगाई है कि उनका प्लाट का कब्जा उनको दिलाने मे स्थानीय प्रशासन मदद करे और उनकी जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए।
Leave a Reply