खुदी राम बोस की जयंती पर आजाद सेवा समिति के 25 लोगो ने किया रक्तदान

[object Promise]

सुल्तानपुर जिले की समाज सेवा की क्षेत्र में अग्रणी भूमिका समय समय पर निभाने वाली संस्था आज़ाद समाज सेवा समिति के तत्त्वाधान में  सोमवार 3 दिसम्बर को अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पदाधिकारी गण  निज़ाम खान संस्था प्रवक्ता,अनिल यादव शिक्षक,हेमन्त यादव शिक्षक  ,विनोद यादव शिक्षक ,सन्तोष चौरसिया शिक्षक,फिरोज खान शिक्षक,हाफिज मुजम्मिल ,शहबान,अनिल कोरी,सोनू सोनी,रजनीश मिश्र,राम मिलन भारती, शरद पाल, रियासत अली,अजीत यादव शिक्षक,हरी शंकर अग्रहरि ‘छबि’,अतुल जायसवाल,किशन चौरसिया,सौरभ गुप्ता,सुमित यादव,सुनील वर्मा,मकसूद अंसारी,सलमान अहमद,सुनील सरोज शिक्षक आदि 25 लोगों ने रक्तदान कर देश की आज़ादी  में शहीद हुए क्रांतिकारियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि आज एक तरफ जहाँ देश जाति- धर्म सम्प्रदाय के झगड़ो में उलझा हुआ हैं वही संस्था के लोग जाति-धर्म से ऊपर इंसानियत और देश को अपना धर्म समझते हैं यह हमारे लिए गर्व का विषय हैं।संस्था प्रवक्ता निज़ाम खान  ने बताया कि तीन दिसम्बर को आज के दिन होने वाला संस्था का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 22 दिसम्बर को स्थानीय खुर्शीद क्लब में किया जायेगा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वित्तमंत्री भारत सरकार यशवंत सिन्हा और सांसद माननीय शत्रुघ्न सिन्हा जी तथा संस्था के संस्थापक सांसद माननीय संजय सिंह  भी शामिल रहेगे। जिला चिकित्सालय के चिकित्सध्यक्ष डॉ बी बी सिंह ने सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र देते हुए कहा की आज़ाद समाज सेवा समिति के लोग समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव समाज के जरूरतमन्दों ,निराश्रितों के लिए पुनीत कार्य करने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहते जो प्रशंसनीय हैं ,डॉ अमित सिंह ,अनुराग गुप्ता ,अनुराग पाण्डेय आदि के देखरेख में हो रहा है रक्तदान हुआ। इस मौके पर सपा नेता मेराज अहमद खान ,संरक्षक मासूक अली,कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय,सराफत खान,शैलेश वर्मा,जीशान अहमद,सुरेश सोनी,मयंक पाण्डेय,बृजेश मिश्र,राजमणि यादव,अरविंद यादव ,इमरान खान,धर्मराज यादव,मोहम्मद यूनुस,आदि लोग उपस्थिति रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *