खुटार सड़क हादसे में पीलीभीत बिजली विभाग में में तैनात एक्सईएन व कार सवार घायल

[object Promise]
रिपोर्ट ज़ाहिद अली

खुटार शाहजहांपुर। सोमवार दोपहर को लखनऊ से पीलीभीत के लिए जा रहे विद्युत विभाग के एक्सईएन असीम कुमार की कार को गोला रोड पर जुडी सड़को के पास तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे कार चला रहे ललौरीखेड़ा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत निवासी चालक ओंकार बा एक्सईएन असीम कुमार घायल हो गए।

जो कि पीलीभीत मे तेनात हैं सूचना मिलते ही विद्युत विभाग खुटार के कर्मचारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल एक्सईएन और उनके कार चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बिजली विभाग के कर्मचारी दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा चुके थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *