खीरी टाउन-खीरी। खीरी विकास समिति द्वारा आयोजित खीरी क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 2 का फाइनल मुकाबला डीसीसी क्लब ने जीत कर खेला गया, जिसमें डीसीसी क्लब ने इलेवन स्टार को हराकर जीत का सेहरा अपने सर बाँधा। आज के मैच में मुख्य अतिथि की हैसियत से खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी व एमएलसी शशांक यादव रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारने है जो काफी सराहनीय और पवित्र है उन्होंने उम्मीद जताई कि खीरी से निकलकर प्रदेश व देश में जिले का नाम रौशन करेंगे। खीरी विकास समिति के प्रयासों की उन्होंने सराहना की।
विशिष्ट अतिथि एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि खेलों का विकास होना चाहिए हेलो का विकास होने से व्यक्तित्व का विकास होता है। नौजवानों के व्यक्तित्व के विकास होने से देश मजबूत होगा।
फाइनल मुकाबला डीसीसी क्लब व इलेवन स्टार के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में डीसीसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
और डीसीसी क्लब का फैसला उस वक्त सही साबित हुआ जब बैटिंग करने उतरी इलेवन स्टार निर्धारित 14 ओवरों भी नहीं खेल सकी और उसके सारे खिलाड़ी 12 और और एक गेंद पर है 113 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
इलेवन स्टार के खिलाड़ी सलमान बसरी ने छह छक्कों के साथ में 51 रन बनाकर जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। 113 का इस केस को का पीछा करने उतरी डीसीपी क्लब की टीम शुरुआत से ही संभल कर बल्लेबाजी करती दिखाई दी परंतु थोड़े-थोड़े अंतराल में उनके जो विकेट गिरते गए जिसके चलते मैच आखरी बॉल तक खिंच गया और उस वक्त पूरे ग्राउंड में सन्नाटा छा गया जब को जीत के लिए 1 बॉल पर 3 रनों की दरकार थी और उनके अनुभवी बैट्समैन मुदस्सिर क्रीज पर थे।
मुदस्सिर ने भी अपने आखिरी बॉल पर छक्का मारकर ना सिर्फ दर्शकों को अचंभित कर दिया बल्कि अपनी टीम को जबरदस्त जीत दिलाई। बेस्ट टूर्नामेंट का अवार्ड मुशीर को मिला वहीं बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड अकरम को व बेस्ट बालर का अवार्ड साहिबे आलम व बेस्ट कैच अली को दिया गया।
इस मौके पर खीरी विकास समिति के अध्यक्ष एवं टूर्नामेंट के आयोजक आमिर रज़ा पम्मी, वरिष्ट आरटीआई कार्यकर्ता उमाशंकर पटवा, वाईडीसी के प्रोफेसर डॉ0 संजय कुमार, इं0 प्रमोद कुमार, खीरी सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, अम्बरीष व संजय मिश्रा, डॉ0 एहराज अहमद, सभासद अशफाक अंसारी, राकेश सिंह, अजय सिंह, मिर्जा शेखू, आयोजन कमेटी से अध्यक्ष मो0 अनस अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
Leave a Reply