खागा संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने डाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

[object Promise]

रिपोर्टर – रामजी साहू

खागा 17 नवम्बर कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी गांव निवासी सोनिया (21) (काल्पनिक) पत्नी छेदीलाल राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है मामला पारिवारिक कलह का है या कुछ और अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है । परिवार के लोगों ने खागा कोतवाली में सूचना दी मौके से कोतवाली पुलिस ने पहुँच कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है ।

हमारी टीम ने हल्का इंचार्ज अमीर उद्दीन से बात की तो उन्होंने बताया कि मौके से पहुँच कर देखा तो शव के पास में डाई का पाउच मिला है प्रथम दृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि महिला ने आत्महत्या की है घटना के संज्ञान होते ही उच्चाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा कोतवाली पुलिस का कहना है जांचोपरांत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *