खडडा में युवाओं ने कमलनाथ के बयान के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ के ‘यूपी-बिहार’ वाले बयान का खासा विरोध हो रहा है। अब इसकी हनक यूपी के कुशीनगर जिला के खडडा तक पहुँच गयी है,कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए युवाओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कमलनाथ ने कहा था कि मध्य प्रदेश के नौजवानों के हिस्से की नौकरी तो यूपी,बिहार वाले ले लेते हैं।
इसी क्रम में खडडा एसडीएम को महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा ।इस दौरान युवा भाजपा नेता पवन राव,भाजपा आईटी विभाग के जिला सह प्रमुख आनन्द सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुधीर पाण्डेय,आकाश राय,कर्मवीर साहनी,अरविंद पाण्डेय,अतुल राय,अमित मोदनवाल,राजेश्वर सिंह आनंद यादव,जितेंद्र गुप्ता सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *