फ़िरोज़ाबाद – शहर के गांधी पार्क चौराहा रोड स्थित किड्स कॉर्नर स्कूल को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है तो वहीँ इस स्कूल का नाम क्रिकेट की दुनियां में बेशुमार रोशन हुआ है। जिससे स्कूल प्रबंधक तो गदगद हैं हैं वहीं यहां के उन छात्रों का मनोबल भी बढ़ा है जिन्हें खुद स्कूल प्रबंधक मयंक भटनागर ने अपने नेतृत्व में खूब तैयारी कराई और उस तैयारी का ही नतीजा रहा कि किड्स कॉर्नर स्कूल संग यह उपलब्धि जुड़ गई
विस्तार से बात करें तो किड्स कॉर्नर स्कूल की क्रिकेट टीम खुर्जा क्रिकेट लीग में विजयी होने के बाद भारत के क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता केसीएल कप में भाग लेने गयी थी। जिसमें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु की टीम भी शामिल थी। किड्स की टीम ने फाइनल में दिल्ली को 34 रनों से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वहां से कप लेकर टीम संग वापस लौटे किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रबंधक डॉ मयंक भटनागर ने बताया हमारी विजेता टीम को दो लाख रुपये कैश और भारतवर्ष की सबसे बड़ी ट्रॉफी का सम्मान मिला है जो कि स्कूल के साथ साथ फ़िरोज़ाबाद जनपद के लिये भी गौरव की बात है
उन्होंने बताया ये टूर्नामेंट 18 दिसम्बर से चल रहा था। आगे बताया इससे हमारे स्कूल के खिलाड़ियों का मनोबल और ऊंचा हुआ है और वे अब अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने को उत्साहित हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि वो अपनी निगाहें हमेशा अपने प्रदर्शन के द्वारा आसमान पर रखें तभी आसमान छू पाएंगे पर याद रहे कि पैर जमीन पर ही हों
Leave a Reply