[object Promise]
कोखराज (कौशाम्बी)
शुक्रवार को पुरानी बाजार भरवारी रंगीन रोशनियों से नहाया हुआ था। कलात्मक चैकियो में पौराणिक दृश्यों का आनन्द उठाने के लिये लोग सड़को पर भरवारी मे निकले। शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से ही महिलाओं का मीना बाजार सज गया। नगर व आस-पास के गाँवों की गृहणियां व युवतियां घरेलू काम-काज से समय निकालकर वहांँ पहुँची और अपनी जरूरत व गृहस्थी के समानों की खरीददारी की।
अपरान्ह 2.00 बजे श्री हनुमंत निकेतन मन्दिर से निकलकर दंगल के आयोजक और रेफरी की टीम रावण मैदान मेहता रोड स्थित अखाड़े पर पहुँची जहाँ कुश्ती के शौकीनों की विपुल भीड़ जमा थी। हजारों लोग अखाड़े को चारों ओर से घेर-कर बैठे थे और इलाके व दूर-दराज से अपना दम-खम आजमाने आये पहलवान कुश्ती शुरू होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे।
दंगल टीम व रेफरी के पहुँचने के बाद बजरंगबली व अखाड़े का विधिवत पूजन किया गया और फिर रेफरी सफीक अहमद व सन्तोष नागा की सीटी बजी इसके साथ ही एक-एक करके पहलवान अपने प्रतिद्वन्दियों के साथ अखाड़े में उतरे और काफी जोर-आजमाइश के बाद एक पहलवान चित्त हो गया और दूसरा दोनो हाथ उठाकर अखाड़े में चारों ओर घूमकर दर्शकों से विजयी अभिवादन करने लगा
मेले में बच्चों को सबसे ज्यादा आकर्षित किया तरह-तरह के झूलों ने, बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ व अकेले भी मेले में झूले का आनन्द उठाया। श्रीरामलीला कमेटी पुरानी बाजार के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन भी किसी भी अप्रत्याशित घटना से सचेत रहने व रखने के जगह-जगह पर चाक-चैबन्द रहे व इधर-उधर भ्रमण करते रहे। मेला शान्तिपूर्ण रहा कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी पुरानी बाजार के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता, महामंत्री जीतू केसरवानी, संतोष सोनी कोषाध्यक्ष सुधीर केसरवानी व अतिन केसरवानी मेला संयोजक शंकर लाल केसरवानी व अरुण कुमार बच्चा, नीरज वैश्य वीरेन्द्र चाचा वशु गुप्ता कुलदीप रस्तोगी, राजेश केसरवानी, अमित गुप्ता, धीरज चौरसिया, सोनू केसरवानी, अमित दीपू वर्मा, उपान्शू, राजेश वर्मा, पीन्टु कुशवाहा पकज केसरवानी राजन
आदि लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply