[object Promise]
- अवैध बालू खनन माफियाओं के लिए मुफिद साबित हो रही है यमुना तराई के घाट*
- शासन प्रशासन बने मुकदर्शक, नही होती कभी छापेमारी की कार्यवाही*
- पिछले दसक की तरह बालू घाट खुले , महीनों पहले से जनपदीय और गैर जनपद से बालू माफियाओं के गुर्गों का जनपद मुख्यालय के अधिकारियों कार्यालयों व आवास के इर्दगिर्द देखा जा सकता है जमावड़ा*
*
By Vikas Kumar Gautam
कौशाम्बी। जिले के महेवाघाट ,पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के घाट आज अवैध बालू खनन माफियाओ के लिए मुफिद साबित हो रही है। बेरोक टोक कटरी डेढ़ा वल घाट से सैकड़ों बालू लदी ट्रक ट्रालिया रात मे माफ़ियाओं द्वारा निकलवायी जा रही है। सुत्रो से पता चला है कि बालू माफिया बाईक से आगे-आगे चलते है और बालू लदी ट्रक ट्राली को आराम से अपने गंतब्य तक पहुंचा देतेे है लेकिन ताज्जूब इस बात की है कि कौशाम्बी पुलिस जानते हुये भी इन घाटों पर आज तक छापेमारी की कार्यवाई नही की है जो एक प्रश्न छोड़ रहा है, कार्यवाई न होने की दशा मे आज बालू माफियाओं की चांदी ही चांदी है और हौसले भी बुलन्द होते जा रहे है।
ज्ञात हो कि पिछले सत्र जनसंदेश अखबार ने निर्भीकता से अवैध बालू खनन की खबर प्रकाशित किया था तो कौशाम्बी जिला प्रशासन व महकमे के लोग लखनऊ तलब हुए थे लेकिन बेखौफ बालू खनन माफिया की गुलाबी नोटों की गड्डियों को देख कर हमारा कौशाम्बी जिला प्रशासन मेहरबान होकर सब भूल जाता हैं।*
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के यमुना नदी पर अवैध बालू खनन धड़ल्ले के साथ की जारी है और सब कुछ जानते हुए भी जिला प्रशासन विभाग महकमा के लोग मूक दर्शक बने हुए हैं। जिसमे बालू माफियाओं के द्वारा प्रति दिन में लगभग हजारों गाड़ियां लादी जाती है और यह खनन अधिकारी पुलिस प्रशासन को भी जानकारी है लेकिन सब कुछ जानकारी के बावजूद अनजान बने हुए है। सुत्रो से पता चला है कि बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस को हफ्ते में ऊपर से लेकर नीचे स्तर तक मोटी रकम दिया जाता है जिससे दिन मे लगभग शाम 4 बजे से बेखौफ माफियाओ द्वारा लोडिंग शुरू कराया जाता है और रात 9 बजे से लेकर सुबह भोर मे 3 बजे तक हजार पांच सौ ट्रैक्टर ट्रालिया ट्रकें डम्फर लाद कर अपने अड्डे तक पहुंचा दिया जाता है। सुत्रो से जो जानकारी मिली है वह बेहद चैकाने वाली है। बताया जाता है कि इस अवैध कारोबार मे सत्ता पक्ष के कुछ सफेदपोश भी लगे हुये जो माफियाओ को शरण दे रखे है और अवैध खनन का कारोबार चलवा कर करोड़ों की रकम वसूल रहे है।
योगी सरकार अवैध खनन माफियाओं पर कार्यवाही का कितने भी दावे कर ले लेकिन इन बालू माफियाओं के आगे फेल है। यमुना नदी के घाटों जैसे 1,कौशाम्बी थाना क्षेत्र के घाट 2,सराय अकिल थाना क्षेत्र के घाट 3,पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के घाट 4, महेवाघाट थाना क्षेत्र पिपरी थाना क्षेत्र के जीतने भी घाटों जैसे आदि जगहो पर अवैध बालू खनन का खेल जारी है।
इस सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से बात करने की कोशिश की गयी तो उनका सीयूजी फोन बंद था पर खनन अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका कारखास उठाया और कहा कि साहब मीटिंग मे है एक घंटे बाद बात हो पायेगी।
Leave a Reply