[object Promise]
कुशीनगर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले आज बृहस्पतिवार को भारी तादात में जिला मुख्यालय पहुंचे पत्रकारों ने अपनी मांगो का सीएम को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। साथ ही आगाह किया कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन की डगर पर चलने को विवश होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस बावत संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश दुबे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे पत्रकारों में ओम प्रकाश गुप्ता संतोष जायसवाल उमेश गिरी रामनिवास राजभर लालबाबू चौवे नथुनी चौहान संतोष जयसवाल नीरज शाह आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव मनोज पान्डेय मारुति नंदन दीक्षित सचिन मद्धेशिया दीपक मिश्र मणिन्द्र यादव राजकिशोर कुशवाहा दीपक गौड़ देवेंद्र कुशवाहा बलवंत यादव प्रमेश्वर यादव प्रमोद रौनियार छेदा नन्द मिश्र दीनानाथ साहनी सहदेव पांडे महेंद्र कुशवाहा इमामुद्दीन अभय मिश्र आदि ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित दिये ज्ञापन में जिक्र किया है कि कौशांबी जनपद के पत्रकार गनेश बर्मा को गत दिनों प्रकाशित समाचार से नाराज वहां की पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और दुर्भावना से ग्रसित होकर फर्जी मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया ।इस कार्रवाई से पत्रकारों के मूलभूत अधिकारों का हनन हुआ है ।इसका पुरजोर विरोध जताते हुए ज्ञापन में आगे कहा है कि पत्रकार श्री बर्मा पर दर्ज मुकदमें को तत्काल वापस लिया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच करा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जिससे आने वाले समय में पत्रकारों के ऊपर कोई भी गलत तरीके से उंगली उठाने की हिमाकत न कर सके।
Leave a Reply