[object Promise]
कौशांबी । भरवारी के भवंस मेहता कैम्पस के बने मंच पर पहुचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य सहित प्रत्याशी विनोद सोनकर व रीता बहुगुणा जोशी ने किया स्वागत।प्रधानमंत्री ने कहा 30 साल बाद हिंदुस्तान को स्थिर सरकार देने का अगर किसी को क्रेडिट जाता है, तो सबसे पहले मेरे उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को जाता है ये मेरा सौभाग्य है की उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रधानमंत्री बनाया है।जिस विश्वास को लेकर आपने मुझे बिठाया था उस विश्वास को पूरा करने और हर नींव को मजबूत करने का काम मैं लगातार करता रहा हूं।
पीएम मोदी इस चुनाव की एक विशेषता है कि कई साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस जिसके पास कई संसाधन हैं, इसके बावजूद कांग्रेस सबसे कम सीटों पर इस चुनाव में लड़ रही है कर्नाटक में सरकार बनने के दिन गठबधंन वालों ने हाथ मिलाये थे, लेकिन बेंगलुरु से दिल्ली आते-आते ही ये एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गया है अभी कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में जो 2 काली जैकेट पहनकर घूम रहे थे, वो दोनों आज एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। पिछले चुनाव में सपा-बसपा जो दुश्मन थे वो आज बचने के लिए खेल, खेल रहे हैं सरकार बनाने के लिए पहली बार जो वोट देने वाले हैं, वो हमारे नौजवान ओजस्वी और तेजस्वी हैं, वे जवान हैं, उनके सपने भी जवान हैं।
ऐसे नौजवानों का सपना है कि हमारा हिंदुस्तान भी नंबर एक बने। इस चुनाव में बहुत बड़ी मात्रा में ऐसे नौजवान मतदान करने वाले हैं पहली- कांग्रेस पार्टी जिसने देश पर वर्षों तक राज किया, इनके पास पूर्व प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों का ढेर है फिर भी कांग्रेस इस चुनाव में सबसे कम सीटों पर लड़ रही है क्योंकि उन्हे लोग नहीं मिला पा रहा है जब सरकार बदलती है, नीयत बदलती है, तब कैसा परिणाम आता है वो इस बार प्रयागराज में आयोजित कुंभ के मेले ने दिया पहले कुंभ मेला होता था तो भ्रष्टाचार की बातें सामने आती थीं।
इस बार मेला हुआ तो शान से माथा ऊंचा हो गया, भ्रष्टाचार का एक भी आरोप इस बार नहीं लगा पहले चोरी की शिकायतें आती थीं।इस बार कुंभ में चोरी की भी कोई शिकायत नहीं आई जब सरकार बदलती है, नीयत बदलती है तब कैसा परिणाम आता है। वो प्रयागराज के कुंभ मेले ने इस बार दिखा दिया।पहले कुंभ मेले में अखाड़ों के बीच लड़ाइयों की खबरें आती थी, इस बार सबने मिल-जुलकर कुंभ को सफल बनाया जब पंडित नेहरु प्रधानमंत्री थे तो वो एक बार कुंभ मेले में आये थे। तब पंचायत से पार्लियामेंट तक कांग्रेस की सरकार थी। तब अव्यवस्था के कारण कुंभ में भगदड़ मच गई थी, हजारों लोग मारे गए थे।
लेकिन पंडित नेहरु पर कोई दाग न लग जाए, उसके लिए ये खबर दबा दी गई उस समय की मीडिया ने भी उन खबरों को दिखाने की हिम्मत नहीं जुटाई थी, उन परिवारों को जिन्होंने अपनों को खोया था उन्हें एक रुपया नहीं मिला, ये सिर्फ भगदड़ नहीं थी, भगदड़ के बाद जो हुआ वो असंवेदनशीलता कारण है कुंभ में जिन लोगों ने सफाई की उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान रहा। उन लोगों ने कुंभ में सफाई के प्रति लोगों की सोच बदल दी।इन सफाई करने वाले भाइयों-बहनों के पैर धोकर मुझे जो पुण्य मिला है, वो मेरी सबसे बड़ी पूंजी है जो काम 55 सालों में नहीं हुआ वो काम आपके इस चौकीदार ने 55 महीनों में काम कर दिया ।
ये महामिलवटी लोग जातिवाद और वंशवाद को बल देने वाले लोग हैं या तो वो बेल पर हैं, या तो कटघरे में हैं आप मुझे बताइए क्या ऐसे लोगों से देश का भला होगा जैसे नमक के बिना कोई खाना नहीं बनता वैसे ही नमक की तरह हर जगह फैल जाना और हर किसी का भला करना यही मेरा काम है आजकल प्रधानमंत्री बनने के लिए हर गली मोहल्ले में कोई न कोई उभरकर आ रहा है और वो प्रधानमंत्री बनना चाहता है।
लेकिन आप मुझे बताइए, प्रधानमंत्री बनने के लिए जो इतने चेहरे दिख रहे हैं उनमें से कौन सा चेहरा है आतंकवाद को खत्म कर सकता हमारे लिए कार्यकर्ता से बड़ा दल होता है और दल से बड़ा देश होता है।हम देश के लिए जीने वाले लोग हैं आज 8 सीट, 20 सीट, 40 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले भी प्रधानमंत्री बनना है अरे विपक्ष का नेता बनने के लिए भी 50 से ज्यादा सीटें होनी चाहिए और ये प्रधानमंत्री बनने के लिए कमर कस के खड़े हैं।
2 Attachments
Leave a Reply