कौशांबी जिले की बैंकिंग एवं एटीएम व्यवस्था हुई फेल

[object Promise]

कौशांबी। जनपद कौशांबी में बैंकिंग एवं एटीएम व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। जहां सूबे मे चल रही सरकार बैंकों एवं एटीएम में लेनदेन की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में लगी है वहीं कौशांबी जिले के मंझनपुर मुख्यालय, करारी, सराय अकिल, चायल, भरवारी,मूरतगंज,  सिराथू,  कड़ा, जैसे कई कस्बों आदि कई जगह लगे  एटीएम एवं बैंकिंग में यह व्यवस्था पूरी तरह नदारद होती जा रही है। जिले भर के बैंक एवं एटीएम पूरी तरह शोपीस होते जा रहे हैं। पैसों की किल्लत होने से जिलेभर में आम जनमानस में रोष दिखाई देता नजर आ रहा है ।

लोग पैसों की व्यवस्था के लिए अपने कस्बा को छोड़कर 8 से 10 किलोमीटर दूर दूसरे कस्बों के एटीएम में जाते हैं तो वहां से भी निराश होकर उन्हें लौटना पड़ता है क्योंकि कौशांबी जिले के सारे एटीएम ध्वस्त पड़े हुए हैं। कबाड़ का डब्बा माफिक अगर कहीं भी कुछ एटीएम चल रहे हैं तो वहां इतनी लगी लंबी लाइनों का लोगों को सामना करना पड़ता है।

और उस एटीएम में केवल 2000 से लेकर 2500 निकालने की क्षमता दी जाती है।बैंको मे भी यही समस्या बनी रहती है।कहीं सर्वर कहीं कैश की किल्लत बैंक के अधिकारियों के द्वारा बताते हुए लोगों को पैसे के लिए निराश होकर लौटना पड़ता है इस विषय पर जिलाधिकारी महोदय एवं बैंकिंग अधिकारियों को सख्त से सख्त ध्यान देने की आवश्यकता है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *