कोरोना :कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बढ़ाए हाथ,गरीब व जरूरत मंद लोगो को पहुँचा रहे राशन सामग्री

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

[object Promise]

अमेठी। यह जिला अपना यहाँ के लोग भी अपने तो आओ इस संकट की घड़ी में अपने लोंगो की मदद करे इसी मुहिम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल गरीब जरूरत मंद लोगो के लिए अपने हाथ बढ़ा दिए हैं और उनके जरूरत के अनुसार उन्हें राशन सामग्री आदि जाकर उन्हें पहुँचा रहे हैं।शुक्रवार को नगर पालिका गौरीगंज,जायस व संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर तम्बू तानकर,बेसहारा, भूले भटके आदि अपने स्वरूप रह रहे जरूरत मंद गरीबों को आटा चावल और अन्य राहत सामग्री को कांग्रेस जिलाध्यक्ष काँग्रेस प्रदीप सिंघल ने अपने हाथों से वितरित किया।श्री सिंघल ने यह भी बताया कि जिले में कोई भी ब्यक्ति भूखा नही सोएगा,उसके मदद के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा सदैव खड़ी है और खड़ी रहेगी। यह मदद का कारवां आगे भी चलता रहेगा जब तक कि इस कोरोना वायरस से हम सभी लोगो को निजात न मिल जाए।जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि हम अपने कार्यकर्ता ओ को सूचित कर दिया है कि अपने अपने क्षेत्र में यह ध्यान रखे कि कोई भूखा न रहे इसके लिए हमें तुरन्त सूचित करें।आपको बता दे कि यह वही जिलाध्यक्ष है जो कि संसदीय क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं और जनता के सुख दुख में सदैव खड़े रहते हैं यही नही खुद प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी जिला अध्यक्ष की बड़ाई करते रहते है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में अगर किसी भी जिले के जिलाध्यक्ष का नाम सामाजिक व अपने क्षेत्र में बने रहने का नाम आता है तो अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी का पहले होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *