[object Promise]
पडरौना कुशीनगर : जिले पडरौना क्षेत्र के गंभीरिया टोला रामघाट में मंगलवार को झोपड़ी में आग लग गई। तब घर में 5 ओर 7 साल के दो मासूम भाई-बहन ही थे। दोनों इस आग में जिंदा जल गए। आग की लपटों ने आसपास की 14 और झोपडि़यों को आगोश में ले लिया।
टोला रामघाट में डेढ़ दर्जन झोपड़ियां बनाकर लोग रहते हैं। सुबह 11 बजे के आस पास अधिकतर परिवार के अभिभावक खेतों में काम करने गए थे। तूफानी के घर में उसकी बेटी करिश्मा (7) व बेटा सुजीत (7 ) मौजूद थे। बताते हैं कि घर में सिलेंडर लीक कर रहा था। न जाने कहां से झोपड़ी में आग पहुंची और गैस की लीकेज के चलते धधक उठी।
बच्चे कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों जल गए। आग जब आस पास की 14 और झोपड़ियों तक पहुंची तो ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच खेत से लौट कर तूफानी व उसकी पत्नी ने बच्चों को खोजना शुरू किया तो झोपड़ी में उनका जला हुआ शव बरामद हुआ।
Leave a Reply