कौशाम्बी। कानपुर-इलाहाबाद हाइवे पर स्थित कोखराज थाना गोवंश तस्करी के लिए चर्चा में हैं। बर्खास्त सिपाही गोवंश तस्करी कराता है। बर्खास्त सिपाही से पुलिस की साठगांठ उजागर हो चुकी है। इसकी जांच एएसपी कर रहे हैं। जांच के दौरान ही एक बार फिर सक्रिय तस्करों ने गोवंश की बड़ी खेप पार कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। 18 गाय व बछड़े बरामद हुए हैं। कोखराज थाने की पुलिस ने शनिवार रात एक कंटेनर से 18 गाय व बछड़े बरामद किए हैं। एक चालक गिरफ्तार किया गया है, बाकी लोग भागने में कामयाब रहे।
गोवंश की तस्करी में कोखराज थाना इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। छह अक्टूबर को भी पुलिस ने एक कंटेनर से 18 गोवंश बरामद किए थे। इस मामले में एक बर्खास्त सिपाही भूमिका उजागर हुई थी। यह भी आरोप लगा था कि बर्खास्त सिपाही के संबंध कोखराज थाने की पुलिस से मजबूत हैं। साठगांठ के जरिए तस्करी हो रही थी, लेकिन भंडाफोड़ होने पर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी थी। इस मामले की जांच एएसपी अशोक कुमार कर रहे है।
Leave a Reply