महाराजगज। सबको बिजली उपलब्ध करा रही है हमारी सरकार। आज़ादी के बाद से आज तक जिन गांवों में बिजली नही पहुची उन गांवों में बिजली पहुचने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। पहले दींन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से विद्युत पोल ट्रांसफार्मर तार देकर विद्युतीकरण से वंचित गावो में बिजली पहुचाया गया। आज सौभाग्य योजना के माध्यम से लोगो को मुफ्त बिजली कनेक्शन, मीटर, तार आदि देने का कार्य हो रहा है। उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने मिठौरा विकास खण्ड के नारायणपुर में सौभाग्य योजना का शुभरम्भ करते हुए कही। उन्होंने कहाकि यह सब विकास कार्य सरकार की इक्षाशक्ति के अनुरूप होता है।
पिछली सरकारों में इक्षाशक्ति की कमी थी। उन्होंने कहाकि हमारी सरकार ने वादा किया था कि सबका साथ सबका विकास करेंगे। 24×7 के शेड्यूल से हर घर को बिजली देंगे। उसी दिशा में यह कदम सरकार ने बढ़ाया है। विधायक ने 35 लीगो को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन दिया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंताआ हरिशंकर, अधीक्षण अभियंता अनूप सिन्हा, अवर अभियंताप्रेम नारायण मौर्य, एस डी ओ आलोक रंजन गुप्ता, इंजी आशीष माथुर, जैक्सन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज त्रिपाठी, टी एन ऐम आत्मा राम, पी एमसुदीश ,भजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, सचिदानंद मौर्य, ॐ प्रकाश जायसवाल, महेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply