कॉंग्रेसियो ने मनाया राहुल गांधी का 49व जन्मदिन।

कॉंग्रेसियो ने मनाया राहुल गांधी का 49व जन्मदिन।

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना(अमेठी)।।कांग्रेसजनों ने बुधवार को निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेस सेवादल के बरिष्ठ नेता संजय गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 49 वा जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। एक दूसरे ने राहुल को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

कॉंग्रेसियो ने मनाया राहुल गांधी का 49व जन्मदिन।

उपस्थिति लोगो ने राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाकर राहुल के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संजय गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी नेक नियति व सादा जीवन उच्च विचार के आदर्शों पर चलकर राजनैतिक दोषों को मुक्त करने का कार्य कर रहे हैं।जिसके कारण कांग्रेस फिर से मजबूत होकर आम आदमी के लिए जन कल्याण की योजनाओं का संचालन कर देश की सेवा करेगी।

कॉंग्रेसियो ने मनाया राहुल गांधी का 49व जन्मदिन।श्री गुप्ता ने कहा कि लोगों को राहुल गांधी के संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस तरह से राहुल गांधी अपने परिवार की परंपरा पर चलते हुए निरंतर देश हित के कार्यों में संलग्न है उसी तरह समस्त कांग्रेसी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।उपस्थिति लोगो ने राहुल के जीवन पर प्रकाश डाले।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह बबलू,आशीष यादव,विकास यादव,राम सजीवन यादव,नरेंद्र यादव,तेजप्रताप,रिपन रॉय, वसीम समाजसेवी,सना उल्ला,जुबेर,राम सरन यादव,जशवंत कुमार,शुभम आदि उपस्थिति रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *