[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : दिल्ली के मालवीय नगर में 8 वर्षीय मदरसा छात्र मुहम्मद अज़ीम की निर्मम हत्या और लखनऊ के ठाकुरगंज में 9 वर्षीय छात्रा तरन्नुम की दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या के विरोध में पडरौना के युवाओं ने सुभाष चौक से अंबेडकर पार्क तक कैंडिल मार्च निकाला और हत्यारों के फांसी की मांग की l युवा समाजसेवी मुहम्मद सैफ लारी ने कहा प्रदेश में जंगलराज कायम है, अपराधियों के अंदर से क़ानून का भय समाप्त हो गया है, उन्होंने बीजेपी सरकार से मांग किया कि मासूम अज़ीम और तरन्नुम के हत्यारों को जल्द जल्द पकड़ कर फांसी की सज़ा दी जाए । सामाजिक कार्यकर्ता सलाहुद्दीन हिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है, क़ानून व्यव्यस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
समाजसेवी अमित कुमार ने कहा कि जनता का सरकार और कानून व्यवस्था से भरोसा उठ गया है, आए दिन अराजकता, हत्या, बलात्कार का बोल बाला है और सरकार बेशर्मी से कह रही है कि यही तो है अच्छे दिन । कैंडिल मार्च में प्रमुख रूप से समाजसेवी एजाज खान, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री मुहम्मद आज़म, वर्तमान छात्रसंघ महामंत्री मुहम्मद आलम, छात्रसंघ पुस्तकालय मंत्री अफरेज़ खान, प्रसिद्ध लेखक जय कृष्ण शुक्ल, छात्र नेता एजाज अहमद, छात्र नेता इरशाद आलम, छात्र नेता इनायत अली, सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम हुसैन, समाजसेवी अमित कुमार, छात्र नेता अख़लाक़ खान, वरिष्ठ समाजसेवी रामानन्द जी, शादाब खान, शाहिद अली, रितेश कुमार एवं उस्मान अंसारी आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply