कुचेराबाजार आज स्थानीय बाजार में विजय सिंह की अगुवाई में कुचेरा पेट्रोल पंप से शाहगंज मोड़ तक कैंडल मार्च निकालकर ट्विंकल बिटिया को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई । कैंडल मार्च में शामिल समाजसेवी श्री राजन पांडेय के सुपुत्र अंकित पांडेय ने कहा- बलात्कार, अत्याचार, गुंडागिरी तथा हत्याओं का बोलबाला होते हुए भी समाज का मौन रहना।
समझो मानव जाति के विनाश का समय नजदीक है। ऐसे अपराधियों को उनके अपराध की प्रकृति के अनुरूप तत्काल सजा मिलनी चाहिए ,अब संवैधानिक कानून का डर अपराधियों में नही रहा,त्वरित और कठोर दंड ही अपराध रोक सकता है ।शांति सभा मे समाजसेवी श्री राजन पांडेय के सुपुत्र अंकित पांडेय प्रद्युम्न शुक्ला सुनील तिवारी पिंन्टु तिवारी विजय सिंह आशु मिश्रा विनय शंकर चौहान गिरीश पाठक सोनू यादव अमन पांडेय शिवम पांडेय मुन्ना खान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
Leave a Reply