[object Promise]
रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां, उनकी सांसद पत्नी तंजीन फातिमा, विधायक बेटे अब्दुल्ला, भाई और बहन आदि के खिलाफ कसते जा रहे कानूनी शिकंजे में अब उनका छोटा बेटा भी आ गया है। शुक्रवार को आजम के छोटे बेटे अदीब खां के खिलाफ जेल की सरकारी जमीन (फांसीघर) की खरीद और बिक्री करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कुल 37 लोगों के खिलाफ नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल की तरफ से यह केस दर्ज कराया गया है।
डीएम आन्जनेय कुमार सिंह के मुताबिक, जेल कारागार की जमीन खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे शामिल रहे लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि जमीन किसके दबाव में खरीदी-बेची गई थी। माना जा रहा है कि इस जांच के बाद आजम खां का भी नाम इसमें शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन मान रहा है कि आजम के दबाव में ही इस जमीन की खरीद-फरोख्त हुई थी।
इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
आजम खां के बेटे अदीब खां, जाने आलम, सलीम खां, फरीद बी, शहाना बी, अमीर जहां बेगम, केसर जहां, सईद अहमद, परवीम जहां, रहबर खान, तूबा खान, श्रीमती रुमा बी, अमंसूर अली, मौहम्मद शरीफ, श्रीमती शहाना, श्रीमती शगुफ्ता अंजुम, मौहम्मद इरफान, मौहम्मद रिजवान, नसरीम जहां, श्रीमती मेहरुन्निशा, शहदाव, श्रीमती हुसैन, साबरी बेगम, नरजहां, मौहम्मद मौइन, शादाब अहमद, दानिश, फैसल अहमद, श्रीमती रजिया, राजरा बेगम, बाबू खां, अकरम खां, श्रीमती नसीम, वाहिद, खुर्सीद मियां, शावेज खां, मौहम्मद इकबाल फारुख।
Leave a Reply