केन्द्र सरकार ने आम जनता के साथ धोखे की राजनीति:रानी अमीता सिंह

[object Promise]

रिपोर्ट तक़ी मेहदी

बल्दीराय(सुल्तानपुर)। काँग्रेस लोकसभा प्रत्याशी डॉ संजय सिंह के जनसमर्थन में मंगलवार को तहसील क्षेत्र के भवानी शिवपुर ,इब्राहिमपुर आदि ग्रामो में पूर्व मंत्री रानी अमीता सिंह ने लोगो से जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत और डॉ संजय सिंह को जिताने की अपील की।

रानी अमीता सिंह ने मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी डॉ संजय सिंह के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान भवानी शिवपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अमीता सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आम जनता के साथ धोखे की राजनीति की है। नोटबंदी, जीएसटी ने लोगों को सड़क पर ला दिया है।

वहीं, देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जबकि भाजपा सरकार देश के अमीरों के हितों में फैसले ले रही है। वहीं,रानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में नफरत का माहौल पैदा कर दिया है। जिससे काननू व्यवस्था दम तोड़ रही है।

वही पूरे दिन के कार्यक्रम की देख रेख बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्षN अरविंद सिंह “बबलू” ने की।
इस मौके पर नब्बन ,राजकुमार आलोक ,अन्नू यादव, विजई विनोद, लग्गन भारती,जितेंद्र सिंह आदि सैकडो ग्रामवासी व कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *