केन्द्रीय विद्यालय अमहट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शुद्ध पेयजल, स्वच्छता हेतु डस्टबीन एवं सफाई कर्मी की तैनाती।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर ।। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल-प्रभारी अधिकारी (म0का0) मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु 10, 11 व 12 अप्रैल को स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय अमहट में पीठासीन/मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को पीने हेतु शुद्ध पेयजल व डस्टबीन की व्यवस्था के साथ-साथ सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाये जाने का निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुलतानपुर को दिया गया है।।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में प्रशिक्षणार्थियों को पीने हेतु शुद्ध पेयजल एक टैंकर तथा द्वितीय पाली में प्रशिक्षण स्थल पर एक टैंकर शुद्ध पेयजल, पर्याप्त मात्रा/अवश्यकतानुसार डस्टबीन की भी व्यवस्था प्रशिक्षण स्थल पर साथ ही साथ 10 सफाई कर्मियों को, जिनकी ड्यूटी प्रशिक्षण स्थल पर लगायी गयी है, उनकी सूची, मोबाइल नम्बर सहित सीडीओ कार्यालय ईओ नगर पालिका परिषद को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *