कुशीनगर : 294251 बच्चों को पिलाया गया दो-बूंद जिंदगी की

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा 
पडरौना, कुशीनगर :  रविवार को जिले स्थित 1616 बूथों पर 294251 बच्चों में पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो प्रतिरोधी ड्राप पिलाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने नगर से सटे सौहरौना स्थित प्राथमिक विद्यालय पर उपस्थित बच्चों को दो-बूंद जिंदगी का पिला कर किया।
गौरतलब है कि पोलियो उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो प्रतिरोधी खुराक दी जाती है। इसी क्रम में रविवार को जिले भर में स्थापित 1616 बूथों पर 4848 कर्मचारी तैनात किये गए थे। जहां बूथ पर आए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरूआत प्राथमिक विद्यालय सोहरौना पर बने बूथे पर अभिभावक संग पहुंचे बच्चों को मौजूद जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह  द्वारा ड्राप पिलाकर किया गया। इस मौके सीएमओ डा. हरिचरण सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
सीएमओ डा. हरिचरण सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 294251 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। जो बच्चे बूथों तक नहीं पहुंच सके उन्हें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंच पोलियो प्रतिरोधी ड्राप पिलाऐंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *