कुशीनगर : होली को लेकर उत्पातियों पर कार्रवाई के लिए डीएम ने दिया निर्देश

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। होली पर्व पर उत्पात करने वालों से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि होली पर कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। इस सिलसिले मे गुरुवार को कोतवाली पडरौना की में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस कप्तान राजीव नारायण मिश्र,सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में अपने अपने सुझाव दिए। इसी क्रम में  जिलाधिकारी ने कहा कि होली के मौके पर विद्युत एवं जलापूर्ति अनवरत जारी रहेगी।
संबंधित अधिकारी इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका को निर्देश दिया कि नाले/नालियों से निकाले गए मलबों को अविलंब हटा दिया जाए। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सीय व्यवस्था बेहतर रखें और स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारी कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहें। डीएम ने कहा की जनपद मे होली पर्व के अवसर पर शराब की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी,कंट्रोल रूम निरंतर क्रियाशील रहेगा, असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
चंदा वसूली पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके अलावा जिले के सभी थानावार शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी बैठक की अध्यक्षता कोतवाल पडरौना मिथिलेश कुमार राय ने की जबकी संचालन शिक्षक व युवा कवि अनूप मिश्र ने किया ।
इस अवसर पर पीस कमेटी की बैठक मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन राय,गोपाल पांडे,विद्युत विभाग के एसडीओ,उप निरीक्षकों में राकेश कुमार यादव,राम नारायण दुबे, आलोक यादव,तिलोत्तमा त्रिपाठी, रमेश पुरी,चन्द्रशेषर सिंह,नागेंद्र सिंह के अलावे मेहेन्द्र दीक्षित शाहिद लारी,चंद्र प्रकाश यादव, केशव प्रसाद उपाध्याय,उमाशंकर सिंह,अशोक शुक्ला,ब्रजेश दीक्षित,अतुल मिश्र,प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर समुल्लाह, श्याम बाबू मोदनवाल,हिमांशु सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *