[object Promise]
कुशीनगर ।तरयासुजान थानाक्षेत्र के ग्राम माधोपुर बुजुर्ग के पास बड़ी नहर पर हत्या कर फेंकी गई लाश को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की जेब से मिला आधार कार्ड के आधार पर मृतक का पहचाना ग्राम बघाचौर का निवासी के रूप में हुआ है, जो पड़ोसी प्रान्त के बिहार गोपालगंज जनपद में एक कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है ।
बता दे की बृहस्पतिवार की सुबह माधोपुर बुजुर्ग के बड़ी नहर की पटरी पर शौच करने गये लोगों ने एक ब्यक्ति का शव पड़ा देखा, तो ग्रामीणों ने उक्क्त घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक गौरव वंशलाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राणा महेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला चौकी इंचार्ज तमकुही संजय कुमार सिंह सहित पुलिस घटना स्थल पर पहुच मृतक की जब तलाशी लिया तो उसके जेब से मिले आधार कार्ड से प्रथम दृश्या पहचान ग्राम बघाचौर निवासी ध्रुप सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह के रूप में हुई है। जो अभी सेवरही थाना क्षेत्र के तमकुहीरोड वार्ड सख्या 10 आजाद नगर में रहता था। मृतक के पुत्र शेषनाथ सिह पटेल के तहरीर पर धारा 302/201 का अभियोग पुलिस ने दर्ज कर लिया है। घटना के सम्बंध में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि मृतक की हत्या कहीं और कर उसके शव को यहाँ लेकर फेक दिया गया है। क्योंकि मृतक के सर पर गम्भीर चोट के निशान दिख रहा था जिसमें से खून बह रहा था।
दूसरी तरफ मृतक के घर जब पुलिस ने सम्पर्क किया तो मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति गोपालगंज जनपद के उचका गांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़का गांव में वह एक कबाड़ की दुकान में पिछले तीन महीने से कार्य करता था। बहरहाल जो भी हो घटना क्यो और कैसे हुई यह जांच का विषय है। दो दिन के अन्दर इसी क्षेत्र में दो लाश के मिलने से लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बहुत दिनों बाद ऐसी स्थिति आयी है जब एक के बाद एक शव मिल रहा है। बिहार प्रान्त के सीमा होने और एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं से आप आदमी में दहशत पैदा होना लाजमी भी है।
उधर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान सुशील कुमार शुक्ला का कहना है कि हम घटना को चुनौती को रूप में देख रहे है, जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
Leave a Reply