कुशीनगर : सीट से अब तक तय नहीं हो सके लोकसभा प्रभारी

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : गोरखपुर बस्ती मंडल की अपने कोटे वाली पांच सीटों पर तो प्रभारियों का एलान कर दिया है मगर कुशीनगर लोकसभा के लिए अभी पेंच फंसा हुआ है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा क्षेत्र से अब पार्टी उम्मीदवार लड़ाने पर विचार कर रही है।
पिछले दिनों बसपा ने अपने कोटे की पांच सीटों संत कबीरनगर, बस्ती,डुमरियागंज,बांसगांव व सलेमपुर सीट से लोकसभा प्रभारियों का एलान कर दिया है। देवरिया से विनोद जायसवाल को पार्टी का प्रभारी माना जा रहा था मगर अब तक उनके नाम का आधिकारिक एलान नहीं हो सका है। कुशीनगर से भी अभी तक प्रभारी का एलान नहीं हो सका है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब पडरौना कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारने पर विचार चल रहा है। देवरिया से कैडर के दो नाम चर्चा में भी हैं मगर कुशीनगर से अभी तक किसी नाम की चर्चा नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *