[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना कुशीनगर : सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अपने मन की मुरादें पूरी कीं।
सावन का दूसरे सोमवार होने के चलते कुबेरस्थान कस्बा स्थित शिव मंदिर में प्रात: से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर में उमड़ पड़े ।
हर तरफ हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूँज उठा था। शिव भक्त अपने अपने हाथों में पूजन सामग्री लिए कतार बद्ध होकर शिव मन्दिर में भोले भगवान शंकर का जलाभिषेक कर खुद को धन्य महसूस कर रहे थे।
मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस तथा महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गयी थी ! जो हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। इसके अलावा पूरे सावन माह मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मंगाया गया है जो मंदिर की विशेष निगरानी करेंगे। इसके आलावे पडरौना नगर से सटे सिधुआं स्थान मंन्दिर पर भी भक्तो की भीड जल चढाने को देर शाम तक लगी रही | ऐसे में सावन के दूसरे दिन शिव मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु की भीड़ से मंदिर परिसर में मेले के जैसा माहौल बना रहा
Leave a Reply