[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । जनपद की स्वाट व पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो माह पुर्व गोरखपुर- कप्तानगंज मार्ग पर दिनदहाड़े कैश वैन से असलहा के बल पर अब तक की सबसे बड़ी रकम की हुई लूट के आरोप में वांछित चल रहे ₹50,000 का इनानिया चौथे लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
कैंशबैन से बदमाशों ने एक करोड़ 72 लाख रूपए की लूट कर पुलिस को चुनौती दे रखा था। इसके कब्जे से ₹1,64000 नगद सोने चांदी के लगभग 3,78000 के जेवर पिस्टल ,मैगजीन 9mm कारतूस सहित एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। लूटेरा उत्तर प्रदेश बिहार में कई जगह अपराधी घटनाओं का अंजाम दे चुका है ।पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उसे जेल के लिए रवाना कर दिया।
इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि 10 दिसंबर 2018 को कैश बैन से 1,50,00000 से अधिक रकम को रैंकिंग कर बदमाशों ने दिन दहाड़े असला के बल पर रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 395 412 120 बी 307 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ,जिसमे सतीश जायसवाल पुत्र लक्ष्मण जायसवाल निवासी लार चौक थाना लार जनपद देवरिया, दूसरा अभियुक्त नागेंद्र पुत्र जीवित साह निवासी राजपुर थाना रघुनाथपुर जनपद सिवान बिहार ,तीसरा रामभवन निवासी जंगल धूषण थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को 57लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।
इस लूट के मामले में वांछित चल रहे लूट का चौथा अभियुक्त पर आईजी रेंज ने पचास हजार का ईनाम भी रखा था।अभियुक्त सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान पुत्र स्वर्गीय रामराज यादव निवासी बलिवन रायमल्ल थाना विशंभर पुर जिला गोपालगंज बिहार को मुखबीर जरिए मिली सूचना के आधार पर बागनाथ तिराहे से उसे धर दबोचा ,उसकी जामा तलाशी लेने पर ₹1,64000 हजार नकद सोने चांदी के जेवरात सहित 3,78000 नकद एक पिस्टल प्रतिबंधित व कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है ।पश्चिम बंगाल में एक बिल्डर की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा हुई थी जो पैरोल से फरार चल रहा था । उसके खिलाफ बिहार पश्चिम बंगाल सहिद कुशीनगर में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे कायम है ।
उसने कैश वैन लूट कांड में शामिल होने की बात को स्वीकार की।इस घटना का सफल अनावरण करने में कसया प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह शिवा टीम प्रभारी श्याम लाल यादव रविंद्र यादव विकास यादव मुबारक रणविजय सिंह हृदयानंद सिंह मनोज यादव अशोक यादव के अलावे सर्विस लाइन स्कीम अतुल पान्डेय उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह महेंद्र कुमार चतुर्वेदी कोतवाली हाटा कांस्टेबल हृदयानंद सिंह कोतवाली हाटा अमित सिंह कांस्टेबल थाना कसया इसहाक थाना कसया अरविंद सिंह थाना कसया सराहनीय योगदान रहा।
Leave a Reply