कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से सपा से बालेश्वर,एनपी कुशवाहा के पाले में टिकट को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर :  मोदी लहर को तोड़ने के प्रयास में विपक्षी दलों की बढ़ रही एकजुटता के कारण आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव की रोचकता अभी से ही बढ़ी नजर आ रही है । राजनीतिक गलियारों में चहल पहल काफी बढ़ गयी है । इस हलचल के बाद कुशीनगर संसदीय क्षेत्र में सपा के नेताओं ने जहां बैनर और होर्डिंग के माध्यम से क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है वहीं कुछ ने तो बकायदा आम मतदाताओं से मिलना जुलना भी शुरु कर दिया है ।
खास बात ये है कि किसी चुनावी औपचारिकता के प्रारम्भिक प्रचार में भाजपा के आधा दर्जन तो सपा के पुराने नेता पार्टी प्रत्याशी बनने की होड़ में लगे हुए हैं लेकिन यदि गठबन्धन का फार्मूला चल गया तो 2019 के चुनाव में गठबन्धन की ये सीट यहां के पुर्व सांसद रहे बालेश्वर यादव व एनपी कुशवाहा को उम्मीदवार बना सकती है ?
गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में सियासी पारा अभी से निरंतर ऊपर चढ़ रहा है। हालांकि कुशीनगर संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुए हैं, यहां टिकट को लेकर जोड़-तोड़ किए जा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किए हैं, इस सीट से टिकट के लिए यहां के पूर्व सांसद रहे बालेश्वर यादव और नथनी कुशवाहा की ने दावेदारी मानी जा रही है ? हवा का रुख भांपकर टिकट के लिए जोर लगा रही हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण लोगों में स्वीधानता पहले और सांसद बालेश्वर यादव व दूसरे नथनी कुशवाहा का नाम उभर कर आ रहा है।
पडरौना नगर के राजनीतिक गलियारों में बनी चर्चा पर गौर करें तो पूर्व सांसद बालेश्वर यादव के बारे में कहा जा रहा है कि वह एक तेज-तर्रार नेता है । जबकि सपा नेता नत्थू कुशवाहा की लेकर लग रही अटकलों पर गौर करें तो श्री कुशवाहा एक पढ़े-लिखे होने के नाते उनकी छवि अच्छी हैं। इन दोनों नेताओं को को लेकर कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से टिकट को लेकर अपने अपने पाले में  दावा मजबूत माना जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *