[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : रविवार को युवा कांग्रेस कुशीनगर के तत्वाधान में जिले के कप्तानगंज के सुभाष चौक चौराहे पर रामकोला विधानसभा उपाध्यक्ष करम देव यादव के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के राफेल घोटाले,उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा विवेक तिवारी की निर्मम हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया |
इस दौरान लोकसभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्ट और यूपी की योगी सरकार तानशाह बन चुकी है । जबकि कर्म देव यादव ने लखनऊ हत्याकांड के विरोध पर आक्रोश जताते हुए कहा कि जिन सरकारों को जनता की रक्षा के लिए चुना गया आज जनता के रक्षक ही आम नागरिकों का एनकाउंटर कर रहे हैं यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने राफेल घोटाले पर प्रधानमंत्री का इस्तीफा एवं विवेक तिवारी के हत्या पर सीबीआई जांच की मांग तथा परिवार को 50 लाख मुआवजे के साथ नौकरी की मांग की एवं साथ ही दोषियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की |
इस अवसर पर जमशेद अली, अखिलेश यादव,अख्तर अली, रामप्रीत साहनी,नरमदेव यादव, किशन साहनी,सोनू साहनी,अरुण साहनी,पुनीत सिंह, स्वामीनाथ,ज्ञानेंद्र पांडे,अनिल गुप्ता ,दिलीप चौहान, फैजुररहमान,नूरउल्लाह अंसारी, नसरुद्दीन,अजय कनोजिया, सहित तमाम कांग्रेस से जुड़े युवा कार्यकर्ता शामिल रहे ।
Leave a Reply