कुशीनगर : विद्युत आपूर्ति रोककर संविदा कर्मियों ने धरना शुरू किया 

कुशीनगर । जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर संविदा कर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को इस उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति रोककर संविदा कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया।
पिछले एक साल से वेतन न मिलने और अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर विद्युत संविदा कर्मी आंदोलित हैं। शुक्रवार को नाराज संविदा कर्मियों ने उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति को रोक दिया। सभी कर्मी वहीं उपकेन्द्र पर धरने पर बैठ गए। विद्युत आपूर्ति ठप कर धरने की सूचना पर एक्सईएन हंसराज कौशल कर्मचारियों को मनाने मौके पर पहुंच गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *