कुशीनगर लोक सभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने खड्डा क्षेत्र के दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क,माँगा समर्थन

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर लोकसभा सीट से बसपा,सपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने सोमवार को बसपा, सपा व रालोद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठ​क किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से लग जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत है। हमारे साथ युवाओं की टीम है। सभी जी जान से लगकर मतदान को जिताएं। प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने सोमवार की सुबह खड्डा विधानसभा में लोगों से मिलकर आशीर्वाद मांगा।
इसके बाद खड्डा क्षेत्र के विभिन्न गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किए। इसके बाद सभी समाज के लोगों से समर्थन मांगा। जहां यूथ सपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पूर्ण समर्थन की हूंकार भरी। इस दौरान खड्डा विधानसभा क्षेत्र के सरगठिया,नेबुआ नौरंगिया, पडरहि,कटाई भर्पूरवा,जटहा , नरकहवा,खैरि,सेखुई ,धरनि पट्टी, पनियवहा में किया। जनसंपर्क में विधान सभा जिला कोषाध्यक्ष विजय पाण्डेय,अध्यक्ष नन्हे खान,खड्डा ब्लाक प्रमुख जीलजीत यादव,संजय यादव, विधान सभा महासचिव,विजय प्रताप कुशवाहा,पुर्व विधान सभा खड्डा प्रत्याशी संजय यादव,मुन्ना राजभर,मनोज कुशवाहा,सोनू अली,आजाद सिद्धकि,सैफु लारी, मुन्ना यादव,सेराज यादव,सुभाष गौतम,संजय कुशवाहा,आतिफ अंसारी,मुनीर अंसारी,रामप्रताप सिंह,ऋषिकेश कुशवाहा, पप्पू अंसारी,भोला यादव समेत कई हजारों की संख्या में कार्यकर्ता समाज के लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *