कुशीनगर : यूपी बिहार सीमा से सटे पचरुखियां घाट पर मिली लावारिस हालत में युवक का शव 

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। पचरुखिया के समीप नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई ।मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना मुकामी थाने की पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव को बाहर निकाल घंटों शिनाख्त कराने में जुटी रही ।उसके पश्चात पीएम हाउस भेज दे दिया है। बताया जाता है कि मृतक के सिर में गोली लगने का निशान भी मिला है। घटना युपी बिहार सीमा क्षेत्र के कुवेरस्थान थाना क्षेत्र पचरुखियां घाट की है है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त नदी के तरफ घूमने के लिए गांव के लोग गए हुए थे,इसी दौरान एक लावारिस युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया,जिसे देख लोगों ने शोर मचाना चालू किया शोर सुन लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कई घंटे तक शिनाख्त कराने में जुटी रही लेकिन शिनाख्त नहीं होने की दशा में पीएम हाउस भेज दिया।
शव को देखने से प्रतीत होता था कि गोलीमार हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उदेश्य से हत्यारों ने नदी में फेंक दिया होगा । संबंधित थाने की पुलिस की मानें तो मृतक युवक के कनपटी पर असलहा से सटाकर गोली मारी गई है,वहीं मृतक के पैकेट में राइफल की चार गुड़िया भी बरामद पुलिस ने किया है, हालांकि मृतक युवक यूपी के लखीमपुर खीरी रहने वाला बताया जा रहा है,जबकि पुलिस जांच पड़ताल में मृतक युवक के पैकेट से मिले अलग अलग वोटर आईडी कार्ड के अलावा फोटो एक और नाम अलग अलग होने के वजह से मृतक युवक का सही ढंग से पुलिस ने शिनाख्त नहीं कर सकी है |
इस संबंध में पूछे जाने पर कुबेरस्थान थाने के थाना प्रभारी रामआशीष यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही खुलासा हो जाएगा |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *