[object Promise]
कनेक्शन फ्री, फिर भी वसूला जा रहा पैसा
शिकायत के बाद भी ठीक से नही लगाया जा रहा कनेक्शन
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। प्रधानमंत्री का सबसे लोकप्रिय हर घर सहज बिजली योजना (सौभाग्य योजना) आम आदमी और गरीबों के जी का जंजाल बन गया है। फ्री में लगने वाले इस बिजली कनेक्शन को कार्यदायी संस्था के कर्मचारी एक सौ से पांच सौ तक रुपये वसूल रहे है। फिर भी उनका कनेक्शन ठीक से नही लगाया जा रहा।
बतादें की प्रधानमंत्री ने (सौभाग्य योजना) हर घर सहज बिजली योजना को रोशन करने के उद्देश्य से हर घर जिसके बाद कुछ गरीब दूसरे लाइनमैनों को बुला उन्हें मेहनताना देकर अपना कनेक्शन जोड़वा रहे है, तो बहुतों के घर के आगे बिजली का तार वैसे ही पड़ा हुआ है। इस योजना की एक और खास बात यह है कि इस योजना के तहत लगने वाला बिजली कनेक्शन ऑनलाइन लग रहा है। यानी जीस दिन आपका आधार कार्ड और फोटो लेकर फार्म भरा जा रहा है, उसी दिन से आप का बिल शुरू हो जाता है। ऐसे में बहुत गरीबों को महीनों पहले कनेक्शन तो दे दिया गया, लेकिन उनका कनेक्शन नही जोड़ा गया। यानी बिना बिजली जलाएं उस गरीब का बिजली का बिल शुरू हो गया।
तमकुही विकास खण्ड के गांव मोरवन, गोसाईपट्टी, महुअवा बुजुर्ग, महुअवा देवरिया, रजवटिया, डुमरभार, बगही, भरपटिया, पटहेरवा, पखिहवा उर्फ करजहा, गगलवा चैनपट्टी, बिहार बुजुर्ग, सिंदुरिया, भेलया, करमैनी, ज्वार, खलवापट्टी, पिपराकनक, बभनौली, गगलवा, सोनदिया, जोगिया, करमहा आदि गांवों के गरीबों का आरोप है कि बिजली कनेक्शन देने आने वाले अधिकारी व कर्मचारी प्रति कनेक्शन इस सौ से पांच सौ तक रुपये लिए है। उनका कहना है कि पैसे की मांग केबल की दूरी, तत्काल कनेक्शन जोड़ने के हिसाब से वसूल किया गया है। अभी सैकड़ो लोग अपना कनेक्शन जोड़वाने के लिए महीनों से उन कर्मचारियों एवं अधिकारियों का इंतजार कर रहे है।
सब मिलाकर सौभाग्य योजना (हर घर सहज बिजली) आम आदमी के लिए है तो बहुत सुविधाजनक, लेकिन कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी इसे जटिल और आम आदमी के जी का जंजाल बना के रख दिये है। उधर कार्यदायी संस्था के तमकुही विकास खण्ड के अधिकारी लालजी गुप्ता का कहना है कि फील्ड वर्क में बहुत समस्याएं होती है। इतने मेहनत के काम के बदले सौ दो सौ रुपये को लेकर इतना हंगामा उचित नही है। हम भी तो बहुत जगह नियम को तखपर रखकर बहुत लोगों का कनेक्शन लगते है। उसकी प्रशंसा कोई नही कर रहा।
Leave a Reply