कुशीनगर मे पडरौना रेलवे बाईपास रोड को पुन: निर्माण को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन

कुशीनगर मे पडरौना रेलवे बाईपास रोड को पुन: निर्माण को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन
पडरौना,कुशीनगर*। जिला कुश्ती संघ कुशीनगर के सदस्य व छात्र संघ से जुड़े नेता शिवम उपाध्याय ने अपने विभिन्न सहयोगियों के साथ उप जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा । जिसमें मांग किया है कि पडरौना नगर का बाईपास कठकुईयां रोड को जोड़ने वाला मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है,जिससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

इस बाबत श्री उपाध्याय ने  जिलाधिकारी को सौपे ज्ञापन में जिक्र किया है कि पडरौना नगर रेलवे स्टेशन से कठकुईयां जाने वाला बाई पास मार्ग गड्ढे में तब्दील हो जाने से यहां आने जाने वाले राहगीरों के साथ छात्र,छात्राओ को जोखिम भरा चलने को विवश होना पड़ रहा है। बाईपास होकर निकलने वाले चार पहिया वाहनों को नहीं निकलने से नो एन्ट्री वाले मार्ग से उन्हें निकलना पड़ रहा है,जिससे पूरा शहर जाम हो जा रहा है उन्होंने इस संबंध में गत वर्ष भी सडक निर्माण कराने के लिए आन्दोलन किया  गया था l श्री उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाया जा रहा है गड्ढा मुक्त अभियान पूरी तरह से यहां फ्लाप होता दिखाई दे रहा है ।

 

आगाह किया है कि उक्त मार्ग का जल्द ही निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो बाई पास रोड के सामने पुन: धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा । जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ सुनील दीक्षित,रितेश दुबे  ऋषभ शुक्ला,मजीद आलम,मुकेश पहलवान,निकेश यादव ,साबिर अली,अशरफ उल  मनोज यादव आदि लोग शामिल रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *