कुशीनगर । पडरौना नगर से रामकोला जाने वाले रोड पर ग्राम सुसवलिया के ठीक सामने आज सु बह टहलने निकले दो युवकों को बोलोरो ने ठोकर मार दिया ,जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है ।गुस्साए ग्रामीणों ने समाचार लिखे जाने तक उक्त रोड को जाम कर दिया था, मौके पर पहुंचे एसडीएम सीओ सदर कोतवाल सहित पुलिस बल ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद रोड़ जाम समाप्त कराया।मृतक के परिजनों के चीत्कार से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस सहित ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया ।जबकि रामप्रवेश का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है ।कृष्णा अपने घर का एकलौता पुत्र था उसकी मौत के बाद परिजनों के विलाप से गांव में मातम छाया हुआ है ।
घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त रोड को गांव के समीप जाम कर दिया ,सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम गुलाब चंद राम ,सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, कोतवाल विजयराज सिंह, उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, राकेश सिंह यादव ,रामचन्द्र सिंह यादव रामकोला एस आई संदीप सिंह सहित अन्य पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रोड जाम समाप्त कराया। मृतक के शव को पुलिस ने पीएम हाउस भेज दिया है।
Leave a Reply