कुशीनगर मे चाकू के नोक पर नवालिग को बंधक बनाकर रेप करने के मामलेे मे मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलुही गांव मे एक नबालिग लडकी को अपहरण कर छ दिन बंधक बना चाकू के नोक पर दुष्कर्म करने के मामलेे मे पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ पास्को व एसी एक्ट सहित अन्य धाराओं मेे मुकदमा दर्ज कर एक युवक को पुलिस जेल भेज दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मामला बलुही गांव का है। बीते 25 जून को दोपहर के समय करीब बारह बजे लडकी अपने खेत मे धान की रोपाई करने जा रही थी।
जबरन गांव के ही एक युवक के साथ एक अनजान युवक बाइक से आ पहुचा और लडकी कुछ समझ पाती तब तक उसे मोटर साइकिल पर बैठाने लगे। लडकी द्वारा शोर माचने की कोशिश की गई लेकिन युवकों ने लडकी की मुह मे कपडा ठुसकर बाइक से पडोसी जिला महाराजगंज के एक चौराहे पर स्थित एक कमरे मे ले गए। जहां  बंद कमरे मे गांव के युवक द्वारा चाकू दिखाकर  लगातार छ दिनो तक दुष्कर्म किया गया।
लडकी किसी तरह से सातवें दिन अपनी जान बचाकर वहां से भागकर घर पहुची। घटना के बाद पीडिता के परिजनो ने स्थानीय पुलिस को तहरीर सौप दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा पीडिता के आबरू को मजाक बना कर दो सप्ताह तक मुकदमा पंजीकृत नही किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलते देख निराश बनकर। पीडिता सहित उसके परिजनों ने पुलिस अधिक्षक को शिकायत पत्र सौपकर कार्रवाई की मांग किया था।जिसे पुलिस प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए लडकी के भाई रमांन्द के तहरीर पर एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त गौरव यादव को जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह का कहना है तहरीर के अनुसार एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ पास्को व एसी एक्ट सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर एक युवक को जेल भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *