[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । डेढ दशक पूर्व जनपद के तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण से पारम्परिक रिति-रिवाज से शुरु की गई गरीब, असहाय व निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का पुनीत अभियान अनवरत जारी है। के.डी.शाही जन -जागृति संस्थान तुर्कपट्टी द्वारा शुरु किया गया यह महायज्ञ साल.दर.साल अपने अगले पडाव की ओर बढ़ रहा है इस महायज्ञ का सत्रहवीं पडाव 7 मई को भगवान भास्कर के मंदिर प्रांगण मे संपन्न होगी। 31 कन्याओं के हाथ पीले की रस्म अदायगी के अविस्मरणीय पल का साक्षी हर वर्ष के भाति इस वर्ष भी हजारो लोग बनेगे। इस समारोह की सारी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई है।
केडी शाही जन-जागृति संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद सदस्य महेन्द्र यादव,उपाध्यक्ष दीपनरायण अग्रवाल,प्रबन्धक सुधीर शाही के अलावा कार्यक्रम संयोजक विक्रम अग्रवाल व शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने संयुक्तरुप से पत्रकारो से रुबरु होकर बताया कि जनपद मे निर्धन कन्याओं की सामूहिक विवाह कराने की पहल संस्थान ने वर्ष 2002 में ग्यारह कन्याओं का विवाह कराकर शुरू किया। उन्होने कहा कि संस्था द्वारा डेढ दशक से अनवरत चलाये जा रहे इस सामाजिक समारोह मे हिंदू मुस्लिम,दलित सभी जाति समुदाय और मजहब के लोग शामिल होते हैं। और उनके धर्म के अनुसार विवाह की रस्मो.रिवाज संपन्न करायी जाती है।
……………
[object Promise] 16 साल,450 से ज्यादा कन्याओं के पीले हुए हाथ
संगठन के पदाधिकारी महेन्द्र यादव,दीपनरायण अग्रवाल, सुधीर शाही,विक्रमअग्रवाल व शैलेन्द्रदत्त शुक्ल ने सामूहिक रूप से बताया कि संस्थान द्वारा पन्द्रह वषो में अब तक कुल 450 से ज्यादा निर्धन कन्याओं की शादी पारंम्परिक रिति-रिवाज से संपन्न कराया जा चुका है
……………
[object Promise] सामुहिक विवाह में पण्डित मंत्र और मौलवी पढाते है कलमा
केडी शाही जन जागृति संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में हिन्दू कन्याओं का विवाह हिन्दू रिति-रिवाज से ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार से संपन्न करायी जाती है जबकि मुस्लिम कन्याओं के निकाह की रस्म अदायगी इस्लामिक रिति-रिवाज से पूरी की जाती है।
[object Promise] तुर्कपट्टी महुआ के नव निकेतन स्कूल मे 31 कन्याए प्रवेश करेगी गृहस्त जीवन में
केडी शाही जन जागृति संस्थान तुर्कपट्टी के तत्वावधान में 7 मई को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश एवं पडोसी राज्य बिहार से आने वाली 31 कन्याए पारंम्परिक रिति-रिवाज से परिणय सूत्र में बधने के बाद गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेगी। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि वर-वधुओ के साथ-साथ बरातियों एव घरातियों का स्वागत 7 मई को शाम पांच बजे तुर्कपट्टी स्थित नव निकेतन ज्ञानस्थली विद्यालय परिसर में किया जाएगा। यहा सभी का मेहमानाबाजी की औपचारिकताए पूरी कर जलपान कराने के पश्चात सायं सात से समस्त जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। विवाहोपरांत अतिथियों द्वारा वर-वधुओ को आशीर्वाद देने रस्म पूरी की जायेगी। रात्रि भोजन के बाद सास्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और अन्त में समस्त नव वैवाहित जोड़ों को घर गृहस्थी से जुड़े आवश्यक सामान व उपहार देकर ससम्मान विदा किया जाएगा।
…………..
[object Promise] इनका है विशेष सहयोग
पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में डाक्टर सी वी सिंह, सुमित रूगंटा,हरिप्रसाद गोपी कृष्ण,डाक्टर अरूण कुमार गौतम,पप्पू पाण्डेय,विजय सर्राफ,अजय गुप्ता,नरेश कनोडिया,रवि अग्रवाल,प्रमोद बालोदिया,सौरभ वर्मा,रमा खेतान,प्रदीप तुलस्यान,डाक्टर इरशाद अहमद सिद्दीकी,अवध तुलस्यान,सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी विनीत तुलस्यान,रूस्तम अली आदि का विशेष सहयोग रहेगा।
Leave a Reply