कुशीनगर में 5 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर | जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक  गांव में गुरुवार को 5 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रही है ? हालांकि युवक ने बच्ची के साथ इस क़दर हैवानियत किया था कि उक्त बच्ची का बुरी तरफ से हालत खराब हो गई थी,उधर आनन-फानन में जानकारी होने के बाद पीड़ित बच्चे को लेकर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे कि ? डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए बिना लिखा पढ़ी किए ही इमरजेंसी गेट से रेफर कर दिया था | जिला अस्पताल से जुड़े सूत्रों की मानें तो गुरुवार को लगभग 2:00 बजे के बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 5 वर्षीय बच्ची को इलाज कराने के लिए परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे,बताया जाता है कि हॉस्पिटल के इमरजेंसी कच्छ में तैनात चिकित्सक पीड़ित लड़की की हालत को नाजुक देखते हुए बिना लिखा पढ़ी के ही गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया |
सूत्रों की मानें तो लड़की के साथ हैवानियत करने वाला युवक ने उक्त मासूम बच्ची के साथ इस कदर कदम उठाया था कि,मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट में कई जगह बुरी तरह से जख्म के निशान हो गए थे ? इस बाबत इस घटना को लेकर जब जनसंदेश टाइम की टीम ने जांच पड़ताल की तो,जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात एक कर्मचारी ने नाम न छापने के सर्त पर बताया कि गंभीर अवस्था में एक 5 वर्षीय बच्ची को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में लाए हुए थे,लेकिन उस लड़की की हालत को नाजुक देखते हुए यहां से बिना लिखा पढ़ी के ही गोरखपुर इलाज कराने के लिए भेज दिया गया था |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *